![]()
जालंधर के 120 फुटी रोड पर सरेआम नशीले कैप्सूल (प्रेगाबालिन) और अन्य जहरीले पदार्थों की सरेआम बिक्री हो रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। विडियो में देखा जा सकता है कि नशेड़ी पास के ही एक हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप के स्कैनर का इस्तेमाल कर कमीशन के बदले ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कैश ले रहे हैं। नजदीक ही पुलिस स्टेशन और नशा छुड़ाव केंद्र होने के बावजूद बेखौफ तरीके से चल रहा यह गोरखधंधा स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस अवैध धंधे में एक बेहद चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। वीडियो में देखा गया कि नशा खरीदने वाले युवक पास में स्थित एक पेट्रोल पंप के ऑनलाइन स्कैनर का इस्तेमाल करते हैं। नशा कारोबारी अपने कमीशन के 20 से 25 रुपये काटकर पेट्रोल पंप के स्कैनर के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाते हैं और फिर युवकों को कैश मुहैया कराते हैं, जिससे यह नशा खरीदा जा सके। पुलिस चौकी के पास चल रहा नशा का कारोबार हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर यह सब सरेआम हो रहा है, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी और नशा छुड़ाव केंद्र भी स्थित है। नशा छुड़ाव केंद्र के बाहर ही नशे की गोलियां और खाली सिरिंजें बिखरी पड़ी हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों का इस इलाके में कोई असर नहीं दिख रहा है।
पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले पर आंखें मूंदे बैठा स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले पर आंखें मूंदे बैठा है। जहां एक तरफ बेकसूर लोगों पर मामले दर्ज कर कार्रवाई का दावा किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ सरेआम नशा बेचने वाले तस्कर पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाकर खुलेआम घूम रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने जालंधर पुलिस की मुस्तैदी और गश्त पर बड़े सवाल निशान लगा दिए हैं।
Source link
जालंधर के 120 फुटी रोड पर सरेआम बिक रहा नशा:पेट्रोल पंप के स्कैनर से ऑनलाइन पैसे लेकर बेखौफ घूम रहे तस्कर, पुलिस बेखबर
