Chandigarh Industrial Area Theft | Washing Machine Stolen CCTV Video


वॉशिंग मशीन चुराने वाला आरोपी।

चंडीगढ़ में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। अब इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक स्टोर के बाहर रखी करीब 40 हजार रुपए कीमत की वॉशिंग मशीन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर स्टोर के बाहर रखी वॉशिंग मशीन को उठाकर ले गया। पूरी वारदात स्टोर के

.

स्टोर संचालक संतोष शर्मा ने बताया कि उनका इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में स्टोर है। स्टोर के बाहर हायर कंपनी की वॉशिंग मशीन रखी हुई थी। मशीन की कीमत करीब 40 हजार रुपए थी। शाम को जब वह स्टोर पर पहुंचे तो बाहर रखी वॉशिंग मशीन गायब थी। पहले उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन मशीन का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद उन्होंने स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज देखने पर पूरी चोरी की वारदात सामने आ गई।

CCTV में मशीन उठाकर ले जाता दिखा चोर

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति स्टोर के बाहर आता है। वह कुछ देर आसपास की स्थिति को देखता है और इसके बाद स्टोर के बाहर रखी वॉशिंग मशीन को उठाकर ले जाने लगता है। आरोपी मशीन को लेकर वहां से निकल जाता है।

संतोष शर्मा के मुताबिक, वॉशिंग मशीन काफी भारी थी। ऐसे में अकेले व्यक्ति के लिए उसे उठाकर ले जाना आसान नहीं है। उन्हें आशंका है कि आरोपी के अन्य साथी भी आसपास मौजूद रहे होंगे और चोरी के बाद मशीन को वाहन में रखकर ले गए होंगे।

ऑटो ने दो बार लगाया चक्कर।

ऑटो ने दो बार लगाया चक्कर।

दो बार चक्कर लगा चुका संदिग्ध

सीसीटीवी फुटेज में एक हरे रंग का ऑटो भी दिखाई दे रहा है। बताया गया कि यह ऑटो चोरी की वारदात से पहले दो बार स्टोर के आसपास से गुजर चुका था। इसके बाद आरोपी ने स्टोर के बाहर रखी वॉशिंग मशीन को उठाया। इसी वजह से स्टोर संचालक को शक है कि आरोपी पहले रेकी करने के लिए आया होगा और मौका देखकर वॉशिंग मशीन चोरी कर ली। पुलिस सीसीटीवी में दिखाई दे रहे व्यक्ति और ऑटो की भी जांच कर सकती है।

दिनदहाड़े चोरी से दुकानदारों में चिंता

इंडस्ट्रियल एरिया में स्टोर के बाहर से दिनदहाड़े सामान चोरी होने की घटना ने आसपास के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। दुकानदारों का कहना है कि यदि चोर दिन के समय स्टोर के बाहर से भारी सामान उठाकर ले जा सकते हैं तो रात के समय सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।

फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि चोरी के बाद वह किस दिशा में गया और उसके साथ कौन लोग थे, इसका पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *