![]()
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मंडवारिया की छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां भेजी हैं। यह पहल डाक विभाग के विशेष अभियान “एक राखी देश के वीर जवान के नाम” के तहत की गई। स्कूल के प्रिंसिपल कन्हैयालाल मीणा ने सैनिकों के त्याग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश की रक्षा में दिन-रात डटे रहने वाले प्रहरियों के योगदान को सराहा। वाइस प्रिंसिपल चंदन सिंह देवड़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य सैनिकों के प्रति देश की बहनों का अटूट प्यार और सम्मान प्रकट करना है। उन्होंने बताया कि सैनिकों के बलिदान के कारण ही देशवासी अपने घरों में सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। इस कार्यक्रम में जावाल डाकघर के डाकपाल राजेंद्र सिंह, शिक्षक इंदरमल खंडेलवाल, सुरेश कुमार, करणीदान, अर्जुन कुमार, नीतू कुमारी, हीरालाल, जगदीश कुमार, बादाम जाट, दिलीप सिंह और चंद्रवीर सहित स्कूल परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
Source link
मंडवारिया की छात्राओं ने सैनिकों को भेजीं राखियां:डाक विभाग के अभियान के तहत रक्षाबंधन पर अनूठी पहल
