Headlines

Sukma CRPF Jawan Blast | Chhattisgarh CRPF Soldiers Injured In Konta


छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में CRPF के चार जवान घायल हो गए। इनमें दो जवानों को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद सभी घायलों को कोंटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल

.

हादसा भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास गुरुवार को हुआ।

विस्फोटक नष्ट करने के दौरान हुआ ब्लास्ट

जानकारी के मुताबिक, CRPF के कोंटा रेंज के पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा और एलार्मडगु कैंपों में रखे खराब और बचे हुए विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) एलार्मडगु कैंप पहुंची थी।

टीम कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास सुरक्षा मानकों के तहत विस्फोटकों को नष्ट करने की प्रक्रिया कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक विस्फोटक का अंश उड़कर पास में जा गिरा। इसके बाद वहां ब्लास्ट हो गया।

दो जवानों को गंभीर चोट

ब्लास्ट की चपेट में आने से ATT टीम के ASI एमके तिवारी और 50वीं वाहिनी CRPF के ASI अनीश खान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ATT टीम के निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और 50वीं वाहिनी CRPF के प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को सामान्य चोटें आई हैं।

कोंटा अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के तुरंत बाद चारों घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें शासकीय अस्पताल कोंटा ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *