![]()
मोहाली के डेराबस्सी में ईसापुर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां डेराबस्सी के सरकारी कॉलेज में आर्ट्स सेकंड ईयर के छात्र तरनप्रीत सिंह (20) पर कुछ युवकों ने धारदार हथियारों और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि उसकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घायल छात्र द्वारा लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है। साथ ही हमले के पीछे की मुख्य वजह का पता लगाने और फरार हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है। अब जानिए सारे में हुआ क्या है – परागपुर निवासी और भूपिंदर सिंह का बेटा तरनप्रीत सिंह कॉलेज खत्म करने के बाद अपनी कार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ईसापुर रोड पर रेलवे फाटक के पास पहुंचा, पीछे से आई एक बिना नंबर (अस्थायी नंबर) वाली थार जीप ने उसकी गाड़ी को घेर लिया। थार से उतरे युवकों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया और कार में तोड़फोड़ की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर
घटना के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों ने लहूलुहान हालत में तरनप्रीत को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच (GMCH) अस्पताल रेफर कर दिया। कॉलेज के ही दो छात्रों पर आरोप
अस्पताल में भर्ती तरनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हमले में उसके कॉलेज के ही ‘कुरली’ और ‘गुरी’ नाम के दो युवक अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ शामिल थे।
Source link
मोहाली में थार सवारों ने कॉलेज स्टूडेंट पर किया हमला:हथियारों से दिया वारदात को अंजाम, घटना के बारे आरोपी, गंभीर हालत में चंडीगढ़ रैफर
