![]()
पलवल जिला पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर बिना लाइसेंस संचालित की जा रही इन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया। गदपुरी और उटावड़ थाना पुलिस ने संयुक्त अभियानों में करीब साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के पटाखे, भारी मात्रा में पोटाश, गंधक, एक पिकअप गाड़ी और पैकिंग उपकरण बरामद किए हैं। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। प्लॉट के टीन शेड में छापा मारा गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि एवीटी स्टाफ हथीन की टीम ने गुप्त सूचना पर भुर्जा गांव में एक प्लॉट के टीन शेड में छापा मारा। पुलिस ने मौके से अवैध रूप से कलर माचिस बनाते हुए भुर्जा निवासी प्रवीन और बागपत (उत्तर प्रदेश) निवासी सुवेव को गिरफ्तार किया। तलाशी में ये माल किया बरामद तलाशी के दौरान, वहां खड़ी एक पिकअप गाड़ी से 103 कट्टे तैयार पटाखे, 50 किलो पोटाश, 30 किलो गंधक, पैकिंग टेप और मशीनें जब्त की गईं। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ गदपुरी थाने में एक्सप्लोसिव एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस इसी क्रम में, उटावड़ थाना पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर उटावड़ गांव में सौराब नामक व्यक्ति के मकान के पास एक खाली जगह पर छापा मारा। पुलिस टीम को देखते ही वहां पटाखे पैक कर रहे आरोपी जुबेर, फजरू और शहजाद ज्वार व बाजरे की खड़ी फसल का लाभ उठाकर खेतों के रास्ते फरार हो गए। मौके की तलाशी लेने पर पुलिस को 15 पेटियों में रखे कुल 182 किलो 240 ग्राम अवैध माचिस पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मामले में भी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
पलवल में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर छापा:साढ़े 5 लाख का माल बरामद; टीन शेड में चल रही थी फैक्ट्री
