Headlines

घर के भीतर महिला की गला रेत कर हत्या:प्रयागराज में किराये के कमरे में खून से लथपथ लाश मिली, 9 दिन पहले आई थी मुंबई से




प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में गुरुवार को घर के भीतर 26 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव किराये के कमरे में पड़ा मिला। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली मृतका की पहचान उषा के रूप में हुई है। वह जौनपुर की रहने वाली थी। उसका पति दिनेश कुमार मूल रूप से प्रयागराज के उतरांव का रहने वाला है। दोनों पहले मुंबई में रहते थे। हाल ही में मुंबई से लौटने के बाद 11 अगस्त को हनुमानगंज बाजार में एक कमरा किराये पर लेकर रहने लगे थे। घर में अकेली थी महिला पुलिस के मुताबिक, घटना के समय उषा घर में अकेली थी। सुबह 10:00 के करीब उसकी 4 साल की बेटी की जोर-जोर से रोने की आवाज आई तो पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने देखा कि उषा खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थी। महिला की डेड बॉडी घर में पड़े होने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह और हत्या में इस्तेमाल हथियार की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी। सीसीटीवी में मिले कुछ अहम सुराग घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कुछ फुटेज मिली हैं, जिनमें महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध का महिला से क्या संबंध था और वारदात के पीछे क्या वजह रही। पति से तहरीर लेकर दर्ज होगा मुकदमा डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि फील्ड यूनिट और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतका के पति से घटना के संबंध में तहरीर ले रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *