![]()
झालावाड़ में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने शहर में एक सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया है। इसका उद्देश्य भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। अभियान के तहत शहर के मंगलपुरा क्षेत्र स्थित विभिन्न दुकानों पर दुकानदारों और ग्राहकों को करीब 70 कपड़े के बैग वितरित किए गए। यह कार्यक्रम प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख राजदुलारी गोयल, पर्यावरण प्रमुख अंतिमा अग्रवाल और समिति अध्यक्ष मधु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान समिति सचिव खुशबू माहेश्वरी ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और इसके स्थान पर कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन गोवंश के लिए भी खतरा बन गई है, ऐसे में पर्यावरण के साथ ही गोवंश को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में आमजन को जागरूक कर दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करना आवश्यक है। कपड़े के बैग वितरित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इस सामाजिक कार्य में समिति की सचिव खुशबू परतानी, कोषाध्यक्ष स्नेहा खंडेलवाल, संपादक स्वाती, रेखा ठेंगिया, प्रिया सोनी, कविता, उषा मंगल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। समिति सदस्यों ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
Source link
मारवाड़ी महिला समिति ने बांटे कपड़े के बैग:झालावाड़ में प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश
