Headlines

बलौदाबाजार में दूध बेचने गए वृद्ध की गुप्ती से हत्या:साइबर सेल की लोकेशन ट्रैकिंग से महासमुंद भागते पकड़ा गया नाबालिग आरोपी




बलौदाबाजार जिले में 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने हत्या के आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को महासमुंद क्षेत्र से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रुपये मांगने पर वृद्ध के इनकार करने से नाराज होकर धारदार हथियार गुप्ती से हमला कर दिया था। घटना 18 अगस्त की शाम ग्राम मुडियाडीह-खैंदा मेनरोड पर हुई। 65 वर्षीय केजराम ध्रुव शाम करीब 5 बजे दूध बेचने के लिए घर से निकले थे। कुछ समय बाद उनका शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे। दूध बेचने निकले थे, सड़क किनारे मिला शव मृतक के बेटे लकेश्वर ध्रुव की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पैसे मांगने पर किया हमला पुलिस के अनुसार, पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान केजराम वहां से गुजरे। आरोपी ने उनसे रुपये मांगे, लेकिन वृद्ध ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर नाबालिग ने गुप्ती से उन पर लगातार हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण केजराम की मौके पर ही मौत हो गई। रायपुर के रास्ते महासमुंद भाग रहा था आरोपी एसपी गौरव राय के निर्देश पर साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग शुरू की। पुलिस को पता चला कि आरोपी बलौदाबाजार से रायपुर होते हुए बस से महासमुंद की ओर जा रहा है। टीम ने तत्काल घेराबंदी की और महासमुंद क्षेत्र से उसे पकड़ लिया। गुप्ती बरामद, बाल सुधार गृह भेजा गया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गुप्ती बरामद कर ली है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस अधीक्षक ने हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाने के लिए सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम की कार्रवाई की सराहना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *