Headlines

सागर में कूद मंडी व्यापारी,गहरे पानी में जाने से मौत:12 सेकंड का वीडियो आया सामने, मोबाइल और स्कूटी बरामद




अलवर के मूसी महारानी की छतरी के पास स्थित सागर में गुरुवार को एक युवक पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का करीब 12 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक सागर की सीढ़ियों से नीचे उतरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह अचानक पानी में चला जाता है। आस-पास मौजूद लोगों के अनुसार युवक जिस तरह से चलकर सागर में गया, उससे उसके नशे में होने का शक है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। देखे PHOTOS… घटना की सूचना पर अखैपुरा थाना एसएचओ संजय शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को सूचना देकर बुलाया। टीम ने करीब एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद युवक को सागर से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस युवक को जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संजय शर्मा के अनुसार- युवक की उम्र करीब 40 साल है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक की स्कूटी सागर के पास ही खड़ी मिली, जिसे पुलिस थाने ले गई है। युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस मोबाइल और स्कूटी के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- युवक अचानक सागर की ओर आया और जाली वाले गेट से अंदर चला गया। इसके बाद वह सीढ़ियों से नीचे उतरा और अचानक पानी में चला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *