![]()
बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 22 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक निजी कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 20,974 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा कैंप जिला जन संपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन स्थित आईटीआई मैदान, बक्सर के जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। चयन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा। 18 से 40 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन मशीन ऑपरेटर पद के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे। शैक्षणिक योग्यता में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अहमदाबाद में होगी नौकरी, मिलेंगी कई सुविधाएं चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल अहमदाबाद होगा। कंपनी की ओर से बस, कैंटीन, बीमा और सुरक्षा उपकरण समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन जरूरी जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन युवाओं का अभी तक निबंधन नहीं हुआ है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। कैंप में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लाना होगा इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ निर्धारित समय पर कैंप में पहुंचना होगा। नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति की शर्तों और अन्य जिम्मेदारियों के लिए संबंधित कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी। जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की रहेगी। युवाओं से जॉब कैंप में पहुंचने की अपील प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने के लिए 22 अगस्त को निर्धारित समय और स्थान पर जॉब कैंप में जरूर पहुंचें।
Source link
बक्सर में 100 मशीन ऑपरेटर की नौकरी:20,974 रुपए महीना वेतन; 10वीं से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन, नौकरी अहमदाबाद में
