![]()
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिसम्बर 2027 की स्थिति में पदोन्नति देने और छूटे हुए कर्मचारी अधिकारी को प्रमोट करने के निर्देश के बाद अब पांच साल की क्वालीफाइंग सर्विस में छूट देकर प्रमोशन की मांग की जा रही है। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने इसी आधार पर सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की नवंबर 2026 में दोबारा डीपीसी करने की मांग सामान्य प्रशासन विभाग से की है। इसके साथ ही मंत्रालयीन कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान स्वीकृत करने संबंधी प्रकरण शीघ्र कैबिनेट में भेजने के लिए भी कहा गया है। मंत्रालयीन अधिकारियों, कर्मचारियों की लंबे समय से पेंडिंग मांगों और समस्याओं को लेकर मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुधीर नायक के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग शिवशेखर शुक्ल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सभी लंबित मांगों पर कर्मचारियों का पक्ष रखा। अपर मुख्य सचिव ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है। प्रवक्ता आशीष सोनी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुधीर नायक के अलावा संरक्षक राजेश कौल, आशीष सोनी, मतीन खान, सतीश शर्मा, हरिशरण द्विवेदी, संतोष बड़ोदिया, ठाकुरदास प्रजापति, श्याम बिहारी दुबे, मंगल सोनवाने, दीप्ति बच्चानी, नीलेश पटवा, अनिल मंडलोई, विकास नोरंग इत्यादि पदाधिकारी सम्मिलित थे।
Source link
सीपीसीटी समेत आठ मांगों को लेकर एसीएस को ज्ञापन:पांच साल की क्वालीफाइंग सर्विस में छूट देकर प्रमोशन की अनुमति दे जीएडी
