![]()
मोगा जिले के धर्मकोट थाना क्षेत्र के फिरोजवाल मंगल सिंह गांव स्थित एक आंगनवाड़ी सेंटर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बुधवार रात सेंटर के ताले तोड़कर चावल, गेहूं, एलसीडी और अन्य सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी कमालके के प्रभारी गुरप्रीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोरों ने आंगनवाड़ी सेंटर के दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। उन्होंने सेंटर में रखे चावल के दो कट्टे, गेहूं का एक कट्टा और रसोई के ताले तोड़कर एक एलसीडी सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। अलमारी को तोड़ने का प्रयास आंगनवाड़ी वर्कर सरबजीत कौर के अनुसार, चोरों ने अंदर रखी अलमारी तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। चोरों ने सेंटर में तोड़फोड़ भी की और बिजली के बोर्ड उखाड़ने की कोशिश की। चोरी की इस घटना का पता तब चला जब गांव के लोग सुबह अपने बच्चों को प्राथमिक स्कूल छोड़ने जा रहे थे। लोगों ने आंगनवाड़ी सेंटर के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी गांव के सरपंच रछपाल सिंह और आंगनवाड़ी वर्करों को दी। जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है। चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव के सरपंच रछपाल सिंह और आंगनवाड़ी वर्कर सरबजीत कौर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और चोरी किया गया सामान बरामद किया जाए।
Source link
धर्मकोट में आंगनबाड़ी सेंटर से हजारों की चोरी:गेहूं- चावल के कट्टे और एसीडी ले गए, अलमारी खोलने की कोशिश, बिजली बोर्ड उखाडे़
