Headlines

डबवाली में संक्रमण रोकने को कूड़े पर छिड़काव शुरू:हड़ताल के बावजूद सफाई कर्मियों ने किया सैनिटाइजर, चेयरमैन बोले- शहरवासियों को नहीं होगी दिक्कत




सिरसा जिले के डबवाली में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों ने मिलकर पहल की है। नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, ईओ सुरेंद्र कुमार और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच सहमति बनी, जिसके बाद कूड़े के ढेरों को व्यवस्थित करने और उनके आसपास सैनिटाइजर व दवाइयों का छिड़काव शुरू किया गया। जेसीबी की मदद से कूड़े को एक स्थान पर एकत्रित किया चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने बताया कि हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए थे, जिससे आवागमन में भी बाधा आ रही थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए, सफाई कर्मचारियों की सहमति से जेसीबी की मदद से कूड़े को एक स्थान पर इकट्ठा किया गया, ताकि सड़कें और रास्ते बाधित न हों। इसके बाद, हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने भी संक्रमण रोकने के उद्देश्य से सहयोग करना शुरू किया। रामलीला ग्राउंड सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर जमा कूड़े के ढेरों के आसपास सैनिटाइजर और आवश्यक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। मच्छरों और संक्रमण फैलाने वाले तत्वों को नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग भी की जा रही है। दवाई का छिड़काव करने से मिलेगी राहत : चेयरमैन चेयरमैन ने जोर दिया कि हड़ताल के बावजूद नगर परिषद का लक्ष्य है कि शहरवासियों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न हो। कूड़े को एकत्र करने और दवाइयों का छिड़काव करने से लोगों को राहत मिलेगी और संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा। नगर परिषद प्रशासन और सफाई कर्मचारियों की इस पहल से फिलहाल शहरवासियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, शहर की नियमित सफाई व्यवस्था पूरी तरह बहाल होने के लिए सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होना जरूरी है। शहरवासियों की नजर अब सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच होने वाली बातचीत तथा मांगों के समाधान पर टिकी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *