Headlines

Banswara Power Shutdown Today | Areas Affected 9:30 AM



बांसवाड़ा के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को आवश्यक रखरखाव कार्य और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के चलते चरणबद्ध तरीके से बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार अलग-अलग फीडर और लाइनों पर काम होने के कारण सुबह से शाम तक कई क्षेत्रों में बिजली कटौ

.

हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में साढ़े चार घंटे बंद रहेगी बिजली

हाउसिंग बोर्ड फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र और बीएसएनएल टावर के आसपास के प्रभावित इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

पेड़ों की टहनियों की छंटाई के चलते तीन गांव प्रभावित

सुरपुर जीएसएस से जुड़ी 11 केवी बड़लिया लाइन पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बड़लिया, भीलवन और सुरपुर ढाणी गांवों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी का स्टोरेज और बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *