![]()
शाजापुर जिले में बुधवार रात गोवंश के सड़क पर आ जाने से दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। हादसों में कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक गोवंश की भी मौके पर मौत हो गई। पहला हादसा नेशनल हाईवे-52 पर सारंगपुर के पास हुआ। इंदौर निवासी चार लोग भेसवा माताजी क्षेत्र से एक मशीन की मरम्मत कर अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में कार चालक मुकेश प्रजापति को मामूली चोटें आईं, जबकि सतीश, विवेक और अवधेश घायल हो गए। सभी घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बाइक के सामने आया गौवंश, दो घायल दूसरा हादसा शाजापुर के बेरछा रोड स्थित पुलिया के पास हुआ। मजदूरी कर अपने गांव रंथभंवर लौट रहे दिनेश और राहुल की बाइक के सामने अचानक गोवंश आ गया। तेज टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Source link
गाय को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार:6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती; दो सड़क हादसे में एक गोवंश की भी मौत
