Headlines

हॉस्पिटल की लैब में लगी भीषण आग:लोगों ने पानी की बाल्टियां उड़ेलकर आग पर काबू पाया, फर्नीचर समेत सारा सामान राख




बालोतरा में उप जिला हॉस्पिटल की लैब में रात को अचानक आग लग गई। लपटें देखकर आसपास के लोगों ने हॉस्पिटल प्रशासन को सूचना दी। वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन जब तक आग बुझती तब तक फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना बालोतरा जिले के धोरीमन्ना उप हॉस्पिटल बीती रात करीब 10 बजे की है। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं अन्य हिस्सों में फैलने से रोका। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार धोरीमन्ना उप जिला हॉस्पिटल परिसर में बनी लैब बिल्डिंग रूम में रात करीब 10 बजे धुंआ निकलता देख ग्रामीणों ने हॉस्पिटल प्रशासन को सूचना दी। साथ ही अपने स्तर पर बाल्टियां से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत और बाल्टियों से पानी उड़ेलकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लैब रूम में आग लगते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इससे अन्य बिल्डिंग में आग फैलने से रोक दिया। अन्यथा पूरी बिल्डिंग में आग लग जाती है। लैब में उपकरण, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्प्ष्ट खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *