![]()
सीकर में आज फिर मौसम में परिवर्तन हुआ है। बीती शाम से जिलेभर में हवाएं चल रही हैं और आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने सीकर जिले में अब 2 दिन तक हल्की बारिश की संभावना बताई है। जिलेभर में अब तक अच्छी बारिश नहीं होने से उमस लगातार बनी हुई है। हालांकि आज सुबह से हवाएं चलने से मामूली राहत हुई, लेकिन बादलों से उमस बढ़ गई है। सीकर में आज सुबह बादलों की आवाजाही के कारण धूप से राहत मिली है, लेकिन हवाएं रुकने से मौसम में उमस का असर है। इससे पहले बीती रात तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सीकर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी तेज बारिश का अलर्ट नहीं बताया है। बात करें सीकर के तापमान की तो, सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में सीकर में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार, सीकर में अब 2 दिन हल्की बारिश होने का अनुमान है। आमजन अभी उमस और गर्मी से प्रभावित हैं। इस बार सीकर समेत शेखावाटी इलाके में अभी तक औसत बारिश ही हुई है। राजस्थान में मानसून की छितराई बारिश हो रही है। मानसूनी एयर सिस्टम का प्रेशर बार-बार बदलने की वजह से अभी तक अच्छी बारिश देखने को नहीं मिली है। हालांकि फिर भी प्रदेश में मानसून के अंत तक औसत बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना है।
Source link
सीकर में रातभर चलीं हवा, सुबह बादल छाए:उमस बढ़ी; आज और कल हल्की बारिश की संभावना
