Headlines

दमोह में 19 वाहन चालकों पर जुर्माना:किल्लाई नाका पर चला चेकिंग अभियान; ब्रेथ एनालाइजर से हुई बस चालकों की जांच




दमोह शहर के किल्लाई नाका चौराहे पर गुरुवार रात यातायात पुलिस ने एसपी के निर्देश पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। नशे में वाहन चलाने वालों पर नजर अभियान के दौरान पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर की मदद से बस चालकों की जांच की, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाया जा सके और सड़क हादसों को रोका जा सके। इन नियमों के उल्लंघन पर बनी रसीद कार्रवाई के दौरान वाहनों में अवैध रूप से लगाई गई काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और बिना हेलमेट या बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी आकांक्षा जोशी ने बताया- शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *