![]()
भोपाल नगर निगम की म्युनिसिपल कोर्ट ने शुक्रवार को बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में बड़ी कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने रेस्टोरेंट-बार के किचन में जाकर लोगों को दिए जाने वाले फूड को देखा। जब जांच की गई तो कई जगहों पर कोल्ड्रिंक्स एक्सपायर मिले। वेन और नॉवेज खाना फ्रीज में एकसाथ रखा था। टीम ने ऑन स्पॉट जुर्माना किया। चलित न्यायालय ने दोपहर 1.30 बजे से कार्रवाई शुरू की, जो करीब दो घंटे तक चलती रही। इस दौरान फर्जी कैफे, रोमियो लेन, फ्लाइंग सोसर, रास्ता, माय बार, आयबरी, कव्वाली, संकल्प रेस्टोरेंट और बार में टीम पहुंची। इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों में शुद्धता सहित खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और मप्र नगर पालिक निगम अधिनियम के अनुसार व्यवस्थाओं की जांच की गई। विशेष म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट सिंह ने हर बार और रेस्टोरेंट में जाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। कार्रवाई की देखिए तस्वीरें… कार्रवाई से हड़कंप मचा निगम की विशेष टीम के 30 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचने और अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। निगम के जोन, वार्ड प्रभारियों के साथ ही विभागीय अधिकारी भी यहां पहुंचे। सैंपल लिए, फटकार भी लगाई मौके से ही भोजन और कोल्ड्रिंक्स के सैंपल भी लिए। इस दौरान किचन में गंदगी मिलने पर स्टॉफ को जमकर फटकार लगाई गई।
Source link
भोपाल में म्युनिसिपल मोबाइल कोर्ट की बड़ी कार्रवाई:एक्सपायर मिले कोल्ड्रिंक्स; फ्रीज में वेन-नॉनवेज खाना एकसाथ रखा, जुर्माना
