![]()
क्षत्रिय युवक संघ ने राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती के उपलक्ष्य में दायित्वबोध पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इसी कड़ी में सिरोही प्रांत के टूआ गांव में एक कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन देश भर में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा है। कार्यक्रम का शुभारंभ देरावर सिंह उचमत ने गणेश वंदना और प्रार्थना के साथ किया। इस अवसर पर टूआ शाखा के शाखा प्रमुख अनोप सिंह, शिक्षण प्रमुख हर्षवर्धन सिंह और विस्तार प्रमुख जसुपाल सिंह टूआ ने दुर्गादास जी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। शेर सिंह ने दुर्गादास जी के अजीत सिंह को मारवाड़ का राजा बनाने के लिए किए गए 30 वर्षों के संघर्ष को याद किया। शैतान सिंह ने राष्ट्रनायक दुर्गादास के अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष पर प्रकाश डाला। शैलेन्द्र सिंह उथमण ने बताया कि क्षत्रिय युवक संघ दुर्गादास के जीवन मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाकर उनमें संस्कार और कर्तव्यबोध जागृत कर रहा है। उन्होंने दुर्गादास की माता नेत कंवर को स्मरण करते हुए उपस्थित मातृशक्ति से अपने बच्चों को संघ के शिविरों में भेजने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में जोग सिंह, लक्ष्मण सिंह कालूसिंह, ओब सिंह, भरत सिंह, अर्जुन सिंह, इंदर सिंह, लक्ष्मण सिंह और टूआ बालिका शाखा प्रभारी किस्मत कंवर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Source link
राष्ट्रनायक दुर्गादास जयंती पर दायित्वबोध कार्यक्रम:टूआ गांव में आयोजन, मातृशक्ति से बच्चों को संघ के शिविरों में भेजने का आह्वान
