Headlines

भोजशाला के पास 500 नमाजियों ने अदा की नमाज:सफेद पर्दों से पूरा क्षेत्र कवर; हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, 1,000 जवान तैनात




धार में भोजशाला से सटे खसरा नंबर 612 पर जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को तनाव की स्थिति बन गई। हिंदू संगठन के सदस्य नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। शंख बजाकर जयघोष भी किया जा रहा है। वहीं, करीब 500 नमाजी निर्धारित स्थान पर नमाज अदा करने पहुंचे हैं। खसरा नंबर 612 के मेन गेट तक नमाजियों की भीड़ है। प्रशासन और पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भोजशाला के प्रवेश द्वार, बाहरी क्षेत्र और नमाज स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। करीब 1,000 जवानों का बल सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके अलावा ड्रोन, सीसीटीवी और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए भी निगरानी की जा रही है। भोजशाला से जुड़ी तस्वीरें देखिए… भोज उत्सव समिति बोली- हर शुक्रवार करते आए हैं हनुमान चालीसा भोज उत्सव समिति के संरक्षक विश्वास पांडे ने कहा- हम तो प्रत्येक शुक्रवार को हनुमान चालीसा का पाठ करते आए हैं और करते रहेंगे। हमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा का जो अधिकार हिंदू समाज को मिला है, उसी के तहत हम पूजा-पाठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा- उससे (नमाज से) हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हमें तो सिर्फ सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा का जो अधिकार मिला है, उसका हम माननीय न्यायालय के आदेश के तहत पालन कर रहे हैं और करते रहेंगे। भोजशाला हिंदुओं का मंदिर है। मां सरस्वती का स्थान है। उन्होंने कहा-हम दोपहर 1 से 3 बजे के बीच हनुमान चालीसा का पाठ भक्ति भाव के साथ करेंगे। इसलिए सारा समाज यहां इकट्ठा हुआ है। प्रत्येक शुक्रवार क्या, हम तो प्रतिदिन मां की पूजा करते हैं।प्रतिदिन हमारे पूजा-पाठ का जो सिलसिला है, वह जारी है। कलेक्टर बोले- दोनों समुदायों के लिए अलग एंट्री-एग्जिट सुनिश्चित करेंगे धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा- न्यायालय के निर्देशानुसार यहां जो व्यवस्थाएं की गई हैं, उन आदेशों का इंप्लीमेंटेशन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी सुरक्षा व्यवस्था के तहत विभिन्न कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा- न्यायालय के निर्देशानुसार दोनों समुदायों के लिए अलग-अलग एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था शासन को सुनिश्चित करानी है। हमारा प्रयास है कि कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कॉमन एंट्रेंस और एग्जिट की व्यवस्था को इस तरह व्यवस्थित किया जाए, जिससे दोनों समुदायों के आने-जाने की निर्बाध व्यवस्था बनी रहे। SP बोले- 1,000 जवान तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी धार के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा- पिछले दो दिनों में भी लगातार जितने वर्ग, समुदाय और पंथ के लोग हमारे पास आए हैं। उन्हें यही समझाइश दी गई है कि सर्वोच्च न्यायालय की मंशा के अनुरूप ही शासन, प्रशासन और पुलिस काम कर रही है। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हो। फोर्स हमें बाहर से भी मिला है। लगभग 1,000 जवानों का बल यहां तैनात किया गया है। इसके अलावा टेक्निकल सर्विलांस, ड्रोन और सीसीटीवी सर्विलांस के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें राजा भोज से हाईकोर्ट तक…भोजशाला, 100 साल का विवाद ‘मेरे जीते जी कोर्ट का फैसला आया है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भोजशाला मंदिर है, यह साबित करने के लिए मैंने और मेरे साथियों ने बहुत संघर्ष किया है। यह कहते हुए 95 साल के विमल गोधा की आंखें चमक जाती हैं। गोधा उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भोजशाला को वाग्देवी का मंदिर साबित करने के लिए संघर्ष किया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *