Headlines

Ludhiana Husband Caught With Woman


पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते देख पत्नी ने सड़क पर हंगामा किया।

लुधियाना में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते देख पत्नी ने सड़क पर हंगामा कर दिया। पत्नी को पति के फोन से उसकी लोकेशन मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंची और पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया।

.

उसने पति से दूसरी महिला के साथ घूमने को लेकर जवाब मांगा तो दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे के दौरान पत्नी ने पति के साथ मौजूद महिला के साथ भी मारपीट की। साथ ही पति की कॉलर फाड़ दी।

सूचना मिलने पर पीएसआर मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर थाना डिविजन नंबर-3 ले गई। यहां पूछताछ में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद और रोजाना झगड़े की बात सामने आई। इस पूरे हंगामे का 41 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते और बहस करते दिखाई दे रहे हैं।

महिला पति की गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारती दिखी।

महिला पति की गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारती दिखी।

जानिए वीडियो में क्या दिख रहा….

हंगामे का 41 सेकंड का वीडियो सामने आया, जिसमें पत्नी पति के पास खड़ी तेज आवाज में चिल्लाते हुए कहती है- इस व्यक्ति ने मुझे धोखा दिया है और साथ वाली महिला पर घर खराब कर दिया।

इसी बीच पत्नी की बहन कहती- मैं थाने में भी पढ़ाऊंगी, मैं तो कहती हूं कर, तुझे बताऊंगी X@YZM, तुझे बताऊंगी, तेरी M@K…..

फिर पति ने कहा कि यह ऑर्केस्ट्रा का काम करती थी। इसने मेरे खिलाफ रेप का पर्चा कटवाया।

पत्नी कहती है- यह झूठ है, सारे प्रूफ हैं मेरे। ठीक है, सारे प्रूफ पड़े हैं।

इसी बीच पति-पत्नी के बीछे खड़े एक युवक को पत्नी की बहन झपट्टा मारते हुए दिख रही है…

पति कहता है- भाई रिकॉर्ड कर,

पत्नी कहती है- सारा कुछ मेरे पास है।

पति कहता है- मैंने सारा संभाला, घर, सब कुछ किया।

पत्नी कहती है- कुछ नहीं किया, घर है मेरे, घर का घर है।

पति के फोन से मिली लोकेशन, मौके पर पहुंची पत्नी

जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने पति की लोकेशन के लिए फोन में ट्रैप लगा रखा था, जिससे की जानकारी मिली। इसके बाद वह शृंगार रोड पर पहुंची, जहां उसने पति को दूसरी महिला के साथ घूमते हुए देखा।

महिला ने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर विरोध किया और उससे जवाब मांगा। इसके बाद सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। महिला ने पति के साा घूम रही दूसरी महिला को भी पीट दिया।

10 साल पहले कोर्ट में हुई थी लव मैरिज

महिला और उसके पति ने करीब 10 साल पहले कोर्ट में लव मैरिज की थी। पति ने अपने पक्ष में कहा कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहती थी। पिछले कई सालों से घर में कलेश का माहौल बना हुआ था।

पुलिस वीडियो की जांच कर रही

थाना डिविजन नंबर-3 की पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। ASI महेंदर कुमार ने कहा कि पुलिस मौके पर मौजूद लोगों के बयानों और सड़क पर हुए विवाद के वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। दोनों पक्षों की बात सुनने और जांच के आधार पर कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

आढ़ती से दिनदहाड़े गनपॉइंट पर ₹15 लाख-कार लूटी:बैंक के बाहर माथे पर पिस्टल तानी, कैश लूट गाड़ी से बाहर फेंककर भाग निकले

लुधियाना के खन्ना में दिनदहाड़े करीब 2 बजे आढ़ती से गनपॉइंट पर 15 लाख और गाड़ी की लूट हुई है। आढ़ती ने ये रकम बैंक से निकलवाई थी। जैसे ही वह कैश लेकर अपनी गाड़ी में बैठे तो लुटेरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *