Headlines

सोनीपत में कराया जा रहा सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण:उपायुक्त नेहा सिंह बोलीं- सही जानकारी दें नागरिक, विश्वसनीय आंकड़े अत्यंत महत्वपूर्ण




राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सोनीपत जिले में अगस्त 2026 के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण करवाए जा रहे हैं। इन सर्वेक्षणों का मुख्य उद्देश्य परिवारों की आय, रोजगार, ऋण एवं निवेश, घरेलू परिस्थितियों, असंगठित क्षेत्र के उद्यमों तथा प्रवासन से संबंधित विश्वसनीय आंकड़े एकत्रित करना है। इन आंकड़ों का उपयोग केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों के बेहतर नियोजन और क्रियान्वयन में किया जाता है। यह सर्वेक्षण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं। डीसी बोलीं- आवश्यक और सही जानकारी उपलबध कराएं उपायुक्त नेहा सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण के लिए उनके घर, संस्थान अथवा प्रतिष्ठान पर पहुंचने वाली अधिकृत टीमों को आवश्यक एवं सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार द्वारा तैयार की जाने वाली योजनाओं और नीतियों की सफलता के लिए सही एवं विश्वसनीय आंकड़े अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उपायुक्त ने बताया कि नागरिकों का सहयोग समाज और जिले के बेहतर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा इन सर्वेक्षणों में एकत्रित की गई सभी सूचनाओं को पूर्णतः गोपनीय रखा जाता है। सर्वेक्षण में शामिल परिवारों अथवा संस्थानों की व्यक्तिगत पहचान किसी भी रिपोर्ट या प्रकाशित आंकड़ों में उजागर नहीं की जाती है। एकत्रित आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं नीतिगत उद्देश्यों के लिए ही किया जाता है। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में ये सर्वेक्षण किए जा रहे हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *