![]()
बठिंडा के मेला राम रोड पर बारिश की रात करीब सात बदमाशों ने करनाल निवासी कार ड्राइवर सुमित कुमार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश उसकी कार, नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। सुमित अपने अधिकारी की कार लेकर रात में चाय पीने एक होटल से निकला था। कार रोककर फोन पर बात करने के दौरान एक युवक ने उसे बातों में उलझाया और फिर अपने साथियों को बुला लिया। बदमाशों ने सुमित के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया, उसका मुंह कपड़े से बांधा और कार में डालकर हाईवे की तरफ ले गए। रास्ते में बदमाशों ने सुमित के साथ मारपीट की और उसे चलती कार से फेंककर ट्रक के आगे धकेलने की कोशिश की। बदमाशों से छूटकर धान के खेतों में कूदा पीड़ित सुमित ने कार के फर्श से अपना मोबाइल उठाया और बदमाशों से छूटकर धान के खेतों में कूद गया। वह घने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। बदमाशों के जाने के बाद सुमित ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। घायल सुमित को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली पुलिस ने सुमित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के रूट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह अचानक हुई घटना थी या किसी योजना के तहत रेकी करके अंजाम दिया गया अपराध। फिलहाल, पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों और लूटी गई कार की तलाश में जुटी है।
Source link
बठिंडा में कार ड्राइवर को बंधक बनाकर लूट:7 बदमाश कार और कैश लेकर भागे; पीड़ित ने धान के खेतों में कूदकर बचाई जान
