Headlines

जगतार हवारा को 6 घंटे की मिल सकती पैरोल:पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या का दोषी; बीमार मां से मिलेंगे




पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में मंडोली जेल (दिल्ली) में सजा काट रहे बब्बर खालसा से जुड़े जगतार सिंह हवारा ने पैरोल के लिए सहमति जताई है। हवारा को 6 घंटे की पैरोल मिल सकती है। वह अपनी बीमार मां से मिलेंगे। हालांकि इससे पहले हवारा को गंभीर रूप से बीमार मां से मिलने के लिए पुलिस सुरक्षा के साथ कस्टडी पेरोल मंजूर हुई थी। हालांकि उसने सुरक्षा घेरे में मां से मिलने जाने से मना कर दिया था। CM मान ने मांगी थी 10 दिन की पेरोल इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पेरोल देने की सिफारिश की थी। यह मांग मानवीय आधार पर की गई थी। बताया गया कि हवारा की 80 वर्ष से अधिक उम्र की मां गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी हालत नाजुक है। राज्यपाल की सिफारिश महत्वपूर्ण सीएम ने राज्यपाल को भरोसा दिया था कि हवारा को पेरोल मिलने पर पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। चूंकि मामला दिल्ली की जेल से जुड़ा है, इसलिए पेरोल को लेकर राज्यपाल की सिफारिश महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्यपाल ने इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव से बात करने का भरोसा दिया था। 31 अगस्त 1995 को हुआ था बेअंत सिंह हत्याकांड 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ सिविल सचिवालय के बाहर हुए बम धमाके में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हुई थी। मामले में जगतार सिंह हवारा को 2007 में मौत की सजा सुनाई गई थी। बाद में 2010 में हाई कोर्ट ने इसे उम्रकैद में बदल दिया। हवारा करीब 31 वर्षों से जेल में बंद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *