Headlines

लुधियाना के चौंता में नशा तस्करी को लेकर हुआ विवाद:मुखबिरी के शक में दो पक्ष भिड़े, 27 पर FIR; निहंगों की एंट्री से पुलिस ने की कार्रवाई




लुधियाना के चौंता में नशा तस्करों की मुखबिरी को लेकर उपजे विवाद में जैसे ही निहंग जत्थों की एंट्री हुई पुलिस ने दोनों पक्षों के 27 लोगों पर FIR दर्ज कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षाें पर पथराव व उपद्रव मचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना कूमकलां पुलिस के एएसआई विजय कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। चौंता गांव में नशे को लेकर पुलिस की टीमों ने दबिश दी। आरोप है कि जिनके घरों पर पुलिस ने दबिश दी उन्होंने मुखबिरी के शक में गांव के दूसरे पक्ष के घरों पर ईंट पत्थर बरसाए और उन पर हमला किया। जबकि उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने पुलिस को उनकी झूठी सूचना दी। दोनों पक्षों ने थाना कूमकलां में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पप्पू सिंह ने निहंग जत्थेबंदियों से संपर्क किया। निहंग जत्थेबंदियां गांव में पहुंची और पप्पू सिंह ने ग्रामीणों के सामने पूरी कहानी बताई। निहंगों की एंट्री होते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई कर दी। पप्पू सिंह ने निहंगों के सामने लगाई थी गुहार पप्पू सिंह ने निहंगों के सामने गुहार लगाई थी कि कुछ दिन पहले सीआईए स्टाफ की टीम आई थी और उन्होंने सरपंच से बात की। उस समय सरपंच ने उसे भी बुला दिया था। उसके बाद पुलिस ने नशा बेचने वालों के घर रेड की। रेड के बाद उन्होंने मुखबिरी के शक में उसके घर पर पथराव किया गया। जब वो थाने शिकायत देने गया तो पुलिस ने उस पर कार्रवाई करने को कहा। पप्पू सिंह व अन्य ग्रामीणों से बात करने के बाद निहंगों ने पुलिस को कहा था कि अब वो गांव में अपने तरीके से नशा रोकेंगे। दोनों पक्षों ने पथराव करके उपद्रव मचाया यह एफआईआर थाना कूमकलां के एएसआई विजय कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ और वो ही इस मामले की जांच कर रहे हैं। मामले के जांच अधिकारी (ASI) विजय कुमार ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान रतनगढ़ टी-पॉइंट पर मौजूद थे। इसी दौरान थाना के मुख्य मुंशी ने फोन पर सूचना दी कि गांव चौंता की फिरनी (बाहरी सड़क) पर दो गुटों के बीच हिंसक लड़ाई हो रही है। जब पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो चुके थे। मुखबिर खास ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में लड़ते हुए एक-दूसरे पर बहुत ज्यादा ईंट-रोड़े बरसाए। इस पथराव के कारण आसपास के घरों के लोगों, बच्चों और राहगीरों की जान गंभीर खतरे में पड़ गई थी। पथराव के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसके आधार पर अब उनके खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है। नशा तस्करी के एंगल की जांच करेंगे जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक उनके पास इतनी सूचना है कि दोनों पक्ष आपस में भिड़े हैं। इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने पर पूछताछ की जाएगी। उनसे नशा तस्करी के एंगल से भी पूछताछ करेंगे। अगर कोई नशा तस्करी का मामला सामने आए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *