![]()
औरंगाबाद में NH-19 पर बधुवार देर रात टोटो तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी एक की परिवार के सदस्य हैं। रिसेप्शन पार्टी से घर लौट रहे थे। घटना बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया और प्रीतमपुर गांव के बीच की है। जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला निवासी एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार अलीनगर में आयोजित वलीमा(रिसेप्शन) समारोह में शामिल होने आए थे। पार्टी के बाद सभी लोग एक ही गाड़ी पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गाड़ी की टक्कर ट्रक से टक्कर हो गई। घायलों को गयाजी किया रेफर हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीन गंभीर घायलों समेत सभी को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गयाजी रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग पर सवाल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार यात्रियों की क्षमता वाले टोटो पर करीब 10 लोग सवार थे। औरंगाबाद से अकोढ़ी गोला तक लगभग 45 किलोमीटर की दूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोटो से तय करना पहले से ही जोखिम भरा माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग और हाईवे पर धीमी रफ्तार वाले टोटो का संचालन ऐसे हादसों को न्योता देता है।
Source link
औरंगाबाद में ट्रक और टोटो की टक्कर:एक ही परिवार के 10 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर; रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे थे सभी
