Headlines

Lausanne Diamond League | Rumesh Pathirage Wins Javelin; Neeraj Chopra 2nd


  • Hindi News
  • Sports
  • Lausanne Diamond League | Rumesh Pathirage Wins Javelin; Neeraj Chopra 2nd

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर भाला फेंका। वे श्रीलंका के रुमेश पथिराजे से सिर्फ 9 सेंटीमीटर पीछे रहे। पथिरागे ने 88.14 मीटर के साथ खिताब जीता।

28 साल के नीरज ने दूसरे प्रयास में पिछले एक साल का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। यह उनका इस सीजन का भी सबसे अच्छा थ्रो रहा।

नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर हासिल किया था।

नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर हासिल किया था।

पथिराजे ने तीसरे राउंड में बढ़त बनाई

23 साल के रुमेश पथिराजे ने तीसरे राउंड में 88.14 मीटर का थ्रो किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने नीरज को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया और खिताब जीता।

पथिराजे इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लुसान में उन्होंने नौ खिलाड़ियों के स्टार खिलाड़ियों से सजे मुकाबले में नीरज को 9 सेंटीमीटर से पीछे छोड़ा।

नीरज का डायमंड लीग में दूसरा बेस्ट थ्रो

नीरज का 88.05 मीटर का थ्रो जून 2025 में पेरिस डायमंड लीग जीतने के दौरान किए गए 88.16 मीटर के प्रदर्शन के बाद सबसे अच्छा रहा।

ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने यह थ्रो प्रतियोगिता के छठे और आखिरी राउंड में किया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *