Headlines

गोरखपुर में मेगा ब्लॉक, 25 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित:कैंट-पनियहवा रेलखंड पर होगा काम, 30 अगस्त से 4 सितंबर तक दिखेगा असर




गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट और उनौला के बीच 7.64 किलोमीटर लंबे हिस्से में पैच दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इस काम को पूरा करने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही 3 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त इस रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। इसके चलते 30 अगस्त से 4 सितंबर तक गोरखपुर जंक्शन और आसपास से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। कई ट्रेनों को गोरखपुर के बजाय दूसरे स्टेशनों से चलाया या वहीं समाप्त किया जाएगा।
गोरखपुर कैंट से चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द गोरखपुर जंक्शन से जुड़े गोरखपुर कैंट स्टेशन की कई सवारी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी ट्रेन संख्या 55095 निरस्त रहेगी। वहीं 31 अगस्त से 4 सितंबर तक गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी ट्रेन संख्या 55036 और सीवान-गोरखपुर कैंट ट्रेन संख्या 55035 भी नहीं चलेगी। सीवान-थावे-सीवान के बीच चलने वाली 55037/55038 सवारी ट्रेन भी 31 अगस्त से 4 सितंबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 1 से 4 सितंबर तक नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट ट्रेन संख्या 55097 और 31 अगस्त से 3 सितंबर तक गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज ट्रेन संख्या 55098 भी रद्द रहेगी। छपरा और नकहा जंगल की ट्रेनें भी प्रभावित छपरा से नकहा जंगल के बीच चलने वाली 55055 सवारी ट्रेन 1, 2 और 3 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह गोरखपुर से छपरा जाने वाली 55056 ट्रेन भी इन तीनों तारीखों में नहीं चलेगी। 3 सितंबर को भटनी-अयोध्या धाम के बीच चलने वाली 65115/65116 मेमू, छपरा-थावे 75103 डेमू और थावे-नकहा जंगल 75105 डेमू ट्रेन भी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदलेंगे काम के चलते गोरखपुर जंक्शन से होकर चलने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को गोरखपुर के रास्ते नहीं चलाया जाएगा। इन ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इसके कारण गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद, देवरिया सदर समेत कई स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव नहीं रहेगा। अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी और छपरा ग्रामीण के रास्ते चलेगी। इसके चलते गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। इसी तरह 1 सितंबर की अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस और 2 व 3 सितंबर की जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस को भी बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों का गोरखपुर में ठहराव नहीं रहेगा। हावड़ा-काठगोदाम और काठगोदाम-हावड़ा ट्रेन भी बदले मार्ग से 2 सितंबर को हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस को छपरा, वाराणसी, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के रास्ते चलाया जाएगा। इसके चलते गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सीवान, बस्ती, खलीलाबाद समेत कई स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। वहीं 1 सितंबर को काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को भी बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी, मऊ और भटनी के रास्ते चलाया जाएगा। इस ट्रेन का भी गोरखपुर में ठहराव नहीं होगा। कई प्रमुख ट्रेनों में गोरखपुर का ठहराव खत्म पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों के बदले मार्ग से चलने के कारण गोरखपुर जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस को भी बदले मार्ग से चलाया जाएगा। इसका गोरखपुर और गोंडा में ठहराव नहीं रहेगा। 3 सितंबर को बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेनें भी गोरखपुर होकर नहीं चलेंगी। गोरखपुर आने वाली कई ट्रेनें बीच रास्ते में समाप्त होंगी काम के चलते कुछ ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन तक नहीं आएंगी। बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 2 और 3 सितंबर को गोरखपुर के बजाय देवरिया सदर तक ही चलेगी। देवरिया सदर से गोरखपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस भी इन तारीखों में गोरखपुर के बजाय आनंद नगर तक आएगी। इसी तरह अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को गोरखपुर के बजाय भटनी तक चलेगी। दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस भी गोरखपुर नहीं पहुंचेगी दादर से 1 सितंबर को चलने वाली 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन के बजाय मऊ तक ही आएगी। मऊ से गोरखपुर के बीच ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इसके जवाब में 3 सितंबर को गोरखपुर से चलने वाली 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस गोरखपुर के बजाय मऊ से ही रवाना होगी। यानी गोरखपुर जंक्शन से इस ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। गोरखपुर कैंट की ट्रेनें भटनी से चलेंगी वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस 30 अगस्त और 2 सितंबर को गोरखपुर कैंट तक नहीं आएगी। यह ट्रेन भटनी स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसी तरह गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस भी इन तारीखों में गोरखपुर कैंट के बजाय भटनी से चलाई जाएगी। सीवान-गोरखपुर कैंट और गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी ट्रेन भी 30 अगस्त और 2 सितंबर को भटनी तक ही सीमित रहेगी। गोरखपुर से चलने वाली कई ट्रेनों का समय बदला निर्माण कार्य के कारण गोरखपुर जंक्शन से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। 3 सितंबर को गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस 180 मिनट की देरी से चलेगी। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 150 मिनट देर से रवाना होगी। गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस भी 3 सितंबर को 150 मिनट देरी से चलेगी। गोरखपुर-गोंडा सवारी ट्रेन को 120 मिनट और गोरखपुर-थावे डेमू को 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर से चलने वाली 75118 और आसपास के रेलखंड की कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा रेलवे ने कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को रास्ते में कुछ समय के लिए नियंत्रित करने का भी निर्णय लिया है। दरभंगा-खातीपुरा एक्सप्रेस और कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को वाराणसी मंडल में 45 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस को लखनऊ मंडल में 60 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस को उत्तर रेलवे और लखनऊ मंडल में नियंत्रित किया जाएगा। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस को मध्य रेलवे, पश्चिम-मध्य रेलवे और उत्तर-मध्य रेलवे में 60 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच गोरखपुर जंक्शन या गोरखपुर कैंट से यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति जरूर जांच लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *