Headlines

फेस्टिवल सीजन पर दिल्ली-कटड़ा सेक्शन पर नई स्पेशल ट्रेनें:10-11 अक्तूबर को होगी शुरुआत, नई दिल्ली-कटड़ा मार्ग पर यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट




त्योहारों के सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए जम्मू मंडल ने चार नई आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का बड़ा फैसला लिया है। पहले से चल रही स्पेशल ट्रेनों (04081/04082 और 04083/04084) के अलावा अब दो और नई आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 04085/04086 तथा 04485/04486 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई जाएंगी। जम्मी रेल मंडल की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन नंबर 04085/04086 (अप-डाउन)10 अक्तूबर से और ट्रेन नंबर 04485/04486 (अप-डाउन) 11 अक्तूबर से शुरू होगी। जारी शेड्यूल के मुताबिक दोनों तरफ 13 घंटों में दिल्ली से कटड़ा तक का सफर तय करेंगी। दोनों जोड़ी ट्रेनें रास्ते में दोनों तरफ सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। 10 और 11 को होगी शुरुआत बता दें, स्पैशल ट्रेन संख्या 04085 आगामी 10 अक्टूबर को नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 04086 दिनांक 11 अक्टूबर को कटड़ा से सुबह 10 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04485 दिनांक 11 अक्टूबर को नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे चलकर अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन संख्या 04486 दिनांक 12 अक्टूबर को कटड़ा से सुबह 10 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेनें मार्ग में सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। यात्रियों को मिलेगी सुविधा – सीनियर डीसीएम जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) उचित सिंघल ने बताया कि इन ट्रेनों के चलने से त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों को कंफर्म टिकट आसानी से मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा। इसके साथ ही यात्रियों की मांग के अनुसार नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी अस्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और त्योहारों के दौरान लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में चलाई गई स्पेशल ट्रेनों की तरह ही इन नई स्पेशल ट्रेनों से भी यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवश्यकतानुसार अधिक भीड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *