Headlines

Mohali Molestation Case | Punjab Police Constables Arrested


मोहाली में पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। यह बठिंडा के एक विधायक के गनमैन बताए जा रहे हैं। इन पर सेक्टर-68 स्थित एक सोसाइटी के बाहर युवती का पीछा व छेड़छाड़ करने और विरोध पर भाई और रिश्तेदारों पर कार चढ़ाने की कोशिश का आरोप है।

.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग के निर्देश पर एसएसपी मोहाली आज पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट आयोग के समक्ष पेश करेंगे।

पुलिस लाइन में तैनात हैं दोनों आरोपी

आरोपियों को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान गुरपिंदर और गुरमीत के रूप में हुई है। दोनों पंजाब पुलिस लाइन में तैनात हैं और घटना के समय सिविल ड्रेस में मोहाली आए थे। फेस-11 थाना प्रभारी अमन वैदवान ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपियों के पास कोई सरकारी हथियार नहीं था। हालांकि, गिरफ्तारी के समय उनकी पुलिस वर्दी स्कॉर्पियो वाहन में मिली।

CCTV के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई।

CCTV के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई।

अब विस्तार से पढ़ें क्या है पूरा मामला:-

  • बाजार से लौट रहे थे पीड़ित: यह घटना मोहाली के सेक्टर-68 की है। श्री गुरु हरसहाय सोसाइटी के निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया है कि वह शुक्रवार को अपनी बहन के साथ बाजार गए थे। जब वह बाजार से लौट रहे थे तो एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनका पीछा किया।
  • बहन से छेड़छाड़, सोसाइटी तक पहुंचे स्कॉर्पियो सवार: मनप्रीत ने बताया कि इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। वहां से बच निकलने के लिए हम दोनों अपनी वरना कार में बैठ गए और मोहाली स्थित अपनी निजी सोसाइटी श्री गुरु हरसहाय पहुंच गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो ड्राइवर यहां भी उनका पीछा करते हुए गाड़ी लेकर पहुंच गया।
  • रास्ते में गाड़ी रुकवानी चाही: पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि जब वे स्कॉर्पियो ड्राइवर से बचने के लिए अपनी कार में जा रहे थे, तब स्कॉर्पियो उनका पीछा कर रही थी और पीछे से लगातार लाइट और हॉर्न देकर उनकी वर्ना कार को रुकवाने की कोशिश की जा रही थी। डर की वजह से उन्होंने रास्ते में गाड़ी नहीं रोकी। जब वे सोसाइटी में पहुंचे तो उनके दो कजिन ब्रदर वहां टहल रहे थे। उन्होंने इशारा देकर स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो ड्राइवर दूसरी गली से गाड़ी घुमाकर तेज रफ्तार में आया और उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की।
  • लोगों के जमा होने पर भागे: इसी दौरान सोसाइटी में काफी लोग जमा हो गए। उन्होंने जब शोर-शराबा किया तो स्कॉर्पियो सवार लोग वहां से भाग गए। स्कॉर्पियो में पुलिस की एक वर्दी लटकी हुई थी। उसमें 3 से 4 लोग सवार थे। गाड़ी के नंबर की पड़ताल करने पर पता चला कि वह एक नेता के नाम पर रजिस्टर्ड है।

महिला आयोग ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए एसएसपी मोहाली को किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने और 9 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत आज एसएसपी आयोग के समक्ष कार्रवाई रिपोर्ट पेश करेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें:-

बहन से छेड़छाड़, भाई पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश:मोहाली में सोसाइटी तक पीछा किया; युवक बोला- गाड़ी बठिंडा MLA की, पुलिस वर्दी लटकी थी

मोहाली में युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई। आरोप है कि शुक्रवार रात को एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने मोहाली की एक निजी सोसाइटी में युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की। साथ ही गाड़ी में बैठे अन्य लोगों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की। यह भी पढ़ें:-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *