Headlines

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:रामानुजगंज जिले में 15 दिन में चौथी घटना, घर के सामने फंदे पर मिला शव,पुलिस जांच में जुटी




रामानुजगंज थाना क्षेत्र के भवरमाल गांव में शनिवार सुबह 21 वर्षीय युवक सूरज सिंह का शव घर के सामने फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते 15 दिनों में थाना क्षेत्र में आत्महत्या की यह चौथी घटना बताई जा रही है। मृतक की पहचान भवरमाल निवासी सूरज सिंह, पिता स्वर्गीय जगमोहन सिंह, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सूरज शुक्रवार रात घर में सामान्य रूप से सोया था। उस समय उसकी मां और बहन भी घर में मौजूद थीं। रात को सामान्य रूप से सोया था युवक शनिवार सुबह करीब 6 बजे परिजन उठे तो घर के सामने सूरज को फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल रामानुजगंज पुलिस को सूचना दी गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *