Headlines

फिरोजाबाद में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान:जन्माष्टमी पर हुए सम्मानित, सपा नेता बोले- बुजुर्गों का आशीर्वाद सबसे कीमती




फिरोजाबाद के टूंडला स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार दोपहर 3 बजे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के अवसर पर हुआ, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके सेवाकाल और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और टूंडला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ने किया। समारोह की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने की। इस अवसर पर महाराज सिंह धनगर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समाज और सरकारी व्यवस्था में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। उनके अनुभव और योगदान का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सम्मानित कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष टूंडला नौरंग सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नारखी अनिल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारखी कमल सिंह दिवाकर, नगर अध्यक्ष मो. फईम, वरिष्ठ सपा नेता अमित चौधरी, प्रमोद धनगर, दिगंबर सिंह धनगर, विजय बघेल, रामवीर सिंह धनगर, मुन्नेश प्रधान, डॉ. रामवीर सिंह धनगर, सुरेश बघेल, सुजीत बाल्मीकि, देवेश धनगर, सभासद विजय बघेल, एडवोकेट योगेश बघेल, कल्लू खान, सोनू बघेल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी प्रसारित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *