![]()
बैतूल के गंज थाना क्षेत्र के जाकिर हुसैन वार्ड में शनिवार को बंद मकान की ऊपरी मंजिल से युवक का करीब 20 से 25 दिन पुराना शव मिला। पड़ोसियों को दो-तीन दिन से मकान से बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की जांच की। इसके बाद अंदर से शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शेख वसीम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव काफी पुरानी अवस्था में था। शरीर का अधिकांश हिस्सा खराब हो चुका था और हड्डियां ही बची थीं। शव पर इल्लियां भी पड़ गई थीं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। खिड़की से मकान में आता-जाता था युवक गंज थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि मकान वसीम की दादी का है। मकान में ताला लगा रहता था। वसीम खिड़की से अंदर आता-जाता था और वहीं अकेला रहता था। वह पहले जूते-चप्पल की दुकान चलाता था। पुलिस के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था। उसके मकान में आने-जाने की जानकारी आसपास के लोगों को भी नहीं थी। वसीम के पिता शेख सलीम सरकारी नौकरी में थे। उनकी कोरोना काल में मौत हो चुकी है। उसकी मां भैंसदेही में रहती हैं। शराब के नशे में तबीयत बिगड़ने की आशंका पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में वसीम की तबीयत बिगड़ी होगी और इसी दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है। पुलिस शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
Source link
बंद कमरे में मिला युवक का 20 दिन पुराना शव:बैतूल में खिड़की से आना-जाना करता था युवक, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया
