Headlines

पलवल DIPRO बिजेंद्र कुमार का तबादला चंडीगढ़ भेजे गए:प्रशासनिक आधार पर हुआ तबादला, विवादों के बाद कार्रवाई की चर्चा, आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं




हरियाणा सरकार ने जनसंपर्क एवं भाषा विभाग पलवल के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) बिजेंद्र कुमार का तबादला कर दिया है। उन्हें पलवल से विभाग के मुख्यालय चंडीगढ़ भेजा गया है। आदेश में तबादले के पीछे प्रशासनिक आधार का उल्लेख किया गया है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार उनसे जुड़े लगातार कई विवाद सामने आने के बाद विभाग ने ये कदम उठाया है। हांलाकि इसकी कोई औपचारिक पुष्टि नही की गई है। 21 अगस्त को सरकार की तरफ से तबादला तत्काल प्रभाव से करने का लैटर जारी किया गया है। बिजेंद्र कुमार अभी पलवल में डीआईपीआरओ के पद पर सेवाएं दे रहे थे। उन्हें उनके मौजूदा पद से हटाकर सूचना, जनसंपर्क विभाग के मुख्यालय चंडीगढ़ में तैनात किया गया है। तबादले की वजह प्रशासनिक बताई
आदेश में तबादले के पीछे प्रशासनिक आधार का उल्लेख किया गया है। हालांकि, चंडीगढ़ मुख्यालय में उन्हें कौन-सी विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी, इसकी जानकारी आदेश में नहीं दी गई है। सूत्रो की माने तो हाल में ही कुछ मामले सामने आये, जिनके चलते वह विवादों में रहे। हाल में ही एक कर्मचारी के परिवार के सदस्य के द्वारा बिजेंद्र कुमार के खिलाफ थाने में मानसिक रूप से परेशान करने की शिकायत दी गई थी जिस पर अभी जांच चल रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि इन्ही के चलते ये कदम उठाया गया है। कई अधिकारियों को भेजी गई प्रति
तबादला आदेश की प्रतियां हरियाणा के प्रधान महालेखाकार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक, पलवल के उपायुक्त, कोषाधिकारी पलवल, हरियाणा कोषागार चंडीगढ़ और संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं। विभाग के आयुक्त एवं सचिव ने जारी किया आदेश
यह आदेश हरियाणा सरकार के सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव के. मकरंद पांडुरंग की ओर से जारी किया गया है। विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *