Headlines

मधुमक्खियों के हमले में 5 साल के बच्चे की मौत:मां के साथ बकरियां चराने गया था, इलाज के बाद रात में सोया, सुबह नहीं उठा




मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम पठरा में मधुमक्खियों के हमले से 5 साल के अंश पांव की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर शाम हुई, जब अंश अपनी मां के साथ बकरियां चराने खेत गया था। जानकारी के अनुसार, अंश अपनी मां और अन्य बच्चों के साथ खेत में बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए ग्राम गोरा में एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया, जिसके बाद परिजन उसे घर ले आए। रात में सोया फिर नहीं उठा घर पहुंचने के बाद अंश ने खाना खाया और सो गया। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा, तो परिजन ने उसे जगाने का प्रयास किया। नींद न खुलने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन ले गए। घटना की सूचना मिलने पर ताला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरपाटन की मर्चुरी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *