Headlines

खंडवा में पिकअप ने 5वीं के छात्र को रौंदा, मौत:बस से उतरकर हाईवे पार कर रहा था, परिवार में इकलौता बेटा था




खंडवा में शनिवार शाम सड़क हादसे में 5वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। स्कूल से छुट्टी के बाद छात्र यात्री बसे से घर लौट रहा था। छात्र की पहचान 11 साल के निखिल के रूप में हुई। बस से उतरने के बाद हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निखिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। हादसा खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर ग्राम गुड़ी के पास माताबेड़ी में हुआ। मृतक की पहचान सीताबेड़ी निवासी निखिल पिता हरदास गौंड के रूप में हुई है। निखिल शनिवार शाम करीब 5 बजे गुड़ी के सरकारी स्कूल से बस में बैठकर माताबेड़ी पहुंचा था। माताबेड़ी उसके गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर है। बस से उतरने के बाद निखिल हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर पिकअप छोड़कर भागा हादसे की सूचना मिलते ही पिपलोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई विक्रम धारवे ने बताया कि मौके पर ग्रामीण और निखिल के परिजन पहुंच चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिकअप मौके पर ही खड़ी थी। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। चाचा की दुकान पर बैठकर पढ़ता था ग्रामीणों ने बताया कि निखिल के पिता हरदास मजदूरी करते हैं। उसके चाचा माताबेड़ी में हाईवे किनारे चिप्स की दुकान लगाते हैं। निखिल स्कूल से लौटने के बाद चाचा की दुकान पर बैठकर पढ़ाई करता था। परिवार के लोग मजदूरी से लौटने के बाद उसे अपने साथ घर ले जाते थे। निखिल दो बहनों में इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *