Headlines

मोगा-दुकान से लूट मामले में नाबालिग सहित 3 अरेस्ट:वारदात के समय ढके थे चेहरे; आरोपियों से 2 खिलौना पिस्तौल किए बरामद




मोगा के बधनीकलां में एक दुकान से 15 हजार रुपए लूटने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने दुकान में मौजूद 2 लड़कियों को जान से मारने की धमकी देकर लूट को अंजाम दिया था। थाना बधनीकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि यह घटना 13 अगस्त को दिनदहाड़े हुई थी। मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात लुटेरे पैसों का लेनदेन करने वाली दुकान में घुसे। उन्होंने शालू घारू और नवजोत कौर को जान से मारने की धमकी दी और काउंटर के गल्ले से 15 हजार रुपए निकालकर फरार हो गए। वारदात के समय उनके चेहरे ढके हुए थे। इस संबंध में बधनीकलां पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और एक नाबालिग युवक के साथ गुरसेवक सिंह उर्फ लक्की और परमप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। ये सभी बीड़ राऊके गांव के निवासी हैं। आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर भेजा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए 2 खिलौना पिस्तौल भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच सहायक थानेदार संतोख सिंह कर रहे हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *