Headlines

गुरदासपुर में BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन किया बरामद:धान के खेत से मिला; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया




गुरदासपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। ड्रोन गांव रोसे में किसान के धान के खेत से मिला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, BSF की 27 बटालियन के जवानों को चंदूवडाला की सीमा सुरक्षा चौकी (BOP) के अंतर्गत आने वाले गांव रोसे में ड्रोन मिलने की सूचना मिली। जवानों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो किसान सुखदेव सिंह के धान के खेत से ड्रोन बरामद हुआ। ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू BSF ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा बल यह पता लगाने में जुटे हैं कि ड्रोन भारतीय क्षेत्र में कब और किस उद्देश्य से आया था। साथ ही, इसके जरिए किसी प्रतिबंधित वस्तु की तस्करी किए जाने की आशंका समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज ड्रोन बरामद होने के बाद आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता लगाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *