Headlines

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से मारपीट:परिजन ने सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस




पूर्णिया मेडिकल कॉलेज परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया गया, जिससे कॉलेज में भारी हंगामा हुआ। यह घटना तब हुई जब एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के बाद उसके ही परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला मरीज से मारपीट होते देख, बीच-बचाव करने के लिए सुरक्षाकर्मी और एक महिला गार्ड मौके पर पहुंचे। उग्र परिजनों ने इन सुरक्षाकर्मियों के साथ भी जमकर मारपीट की, उन्हें गाली-गलौज दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हमला करने के बाद, आरोपी परिजन मौके से फरार हो गए। फांसी लगाने की कोशिश के बाद अस्पताल पहुंची थी महिला जानकारी के अनुसार, बनभाग निवासी सोना खातून ने घर में संदिग्ध कारणों से फांसी लगाने का प्रयास किया। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दरमियान परिजनों में से ही किसी ने महिला के साथ मारपीट की । बीच बचाव के लिए पहुंचे सुरक्षा गार्ड को भी परिजनों ने पीटा। वार्ड में मरीज से मारपीट, रोकने पर गार्ड्स पर हमला घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड राज किशोर सिंह ने बताया कि जब फांसी के फंदे से बचाकर लाई गई महिला मरीज अस्पताल के वार्ड में भर्ती थी और दर्द व घबराहट से चिल्ला रही थी, तभी उसके साथ आए परिजनों में से ही किसी ने मरीज के साथ मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर ने स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा गार्डों को हस्तक्षेप करने और मरीज से मारपीट कर रहे लोगों को वार्ड से बाहर करने का निर्देश दिया। भीड़ सुरक्षा गार्ड पर टूट पड़ी सुरक्षा गार्ड राज किशोर सिंह ने बताया कि डॉक्टर साहब के कहने पर जब मैंने उन लोगों से बाहर जाने और बाहर बैठने का अनुरोध किया, तो वे उग्र हो गए और कहने लगे कि तुम हमें बाहर निकालने वाले कौन होते हो। इसके बाद 10 से 15 लोगों की भीड़ मुझ पर टूट पड़ी और बेरहमी से मारपीट की। जान बचाने के लिए मैं पीछे के रास्ते भागा। इसी दौरान बीच-बचाव करने आई महिला सुरक्षा गार्ड का दुपट्टा खींचकर उसके साथ भी मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए उपद्रवी सुरक्षा कर्मियों के अनुसार, उपद्रव मचाने के बाद सभी 10-15 हमलावर अस्पताल परिसर से भाग निकले। भागते वक्त उन्होंने गार्डों को खुलेआम काट डालने और जान से मारने की धमकी भी दी। मुझे कुछ नहीं पता मारपीट हुए या नहीं : मां हालांकि अस्पताल में मौजूद महिला की मां इन बातों से अंजान खुद को बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी बेटी सोना खातून ने घर पर फांसी लगा ली थी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार देकर उसकी हालत स्थिर की। वार्ड के अंदर कोई मारपीट नहीं हुई, लेकिन अस्पताल के बाहर क्या विवाद हुआ और किसने किया, इसकी हमें पूरी जानकारी नहीं है। जांच में जुटी पुलिस और अस्पताल प्रशासन अस्पताल परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर डॉक्टरों के सामने मरीज और ऑन-ड्यूटी सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई इस हिंसक घटना से अस्पताल कर्मियों व अन्य मरीजों में दहशत का माहौल है। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज टीओपी को दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *