Headlines

Kanpur Tannery Worker Death & Food Department Raid Protest


कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें…ईशान टेनरी में जहरीली गैस की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने टेनरी प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

.

वहीं, घंटाघर एक्सप्रेस रोड पर खाद्य विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की टीम ने 19 दुकानों से खोया समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें-

1- पांडू नदी का पानी वरुण विहार बस्ती में घुसा: 100 घरों के लोग परेशान, बोले- दूसरे के घरों में रहने को मजबूर

कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ पांडू नदी भी उफान पर है। बर्रा-8 की वरुण बिहार कच्ची बस्ती में नदी का पानी घुस गया है। यहां करीब 80 से 100 झोपड़ियों में रहने वाले 2 हजार लोग प्रभावित हैं। पढ़ें पूरी खबर…

2- जेन-अल्फा छात्र स्कूल के बाहर बैठे: तिरंगा लेकर 4 घंटे प्रदर्शन किया, कहा- नई बिल्डिंग बनाई जाए

कानपुर में शनिवार को जर्जर विद्यालय भवन की जगह नया भवन बनवाने की मांग को लेकर शनिवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। स्कूल पहुंचे जेन-अल्फा बच्चों ने कक्षाओं में जाने से इनकार कर दिया। बाहर बैठकर करीब चार घंटे तक नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर…

3- 10 फीट जमीन के लिए दो भाइयों में मारपीट, कानपुर में डंडा लगने से 2 घंटे पहले जन्मे बच्चे की मौत

कानपुर में 10 फीट जमीन को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई और उसके परिवार वालों ने छोटे भाई की पत्नी पर लाठी-डंडों से वार कर दिया। इस दौरान महज दो घंटे पहले जन्मे नवजात को भी डंडा लग गया। पढ़ें पूरी खबर…

4- कटरी में नाव से स्कूल जा रहे बच्चों को रोका, ग्रामीण जुटे तो लाइफ जैकेट पहनाकर मोटरबोट से भेजा

गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटरी क्षेत्र के गांवों में मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। शनिवार सुबह लोधवाखेड़ा ग्राम पंचायत के बच्चों को नाव से नदी पार कर स्कूल जाने से पुलिस ने रोक दिया। बच्चों को रोके जाने की सूचना पर नदी किनारे ग्रामीण और स्कूल ड्रेस में बच्चे जुट गए। पढ़ें पूरी खबर…

5- ईशान टेनरी में जहरीली गैस से युवक की मौत: कानपुर में परिवार के लोगों ने कहा- मालिक की लापरवाही

कानपुर में ईशान टेनरी में जहरीली गैस की चपेट में आकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और टेनरी मैनेजमेंट पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर…

6- कानपुर में खाद्य विभाग का छापा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन:घंटाघर एक्सप्रेस रोड जाम की, 3 घंटे हंगामा चला

कानपुर के घंटाघर एक्सप्रेस रोड पर शनिवार को लखनऊ और कानपुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमारी कर 19 दुकानों से खोया समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर..

7- 25 साल के युवक का नाले में मिला शव, गोताखोर मनीष निषाद के रूप में हुई पहचान, परिवार और पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में शनिवार सुबह एक नाले से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान शेखपुर गांव निवासी मनीष निषाद के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

8- भाजपा पार्षद ने जोनल आफिस में डेढ़ घंटे दिया धरना, बोलीं- नगर निगम की लापरवाही से भाजपा बदनाम हो रही

कानपुर के वार्ड-14 किदवई नगर सब्जी मंडी से भाजपा पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 7 दिन के सफाई संकल्प के तहत शनिवार को अभियान के तीसरे दिन पार्षद ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पढ़ें पूरी खबर…

9- हरे पेड़ कटने के मामले में निलंबित NSI निदेशक बहाल, 722 पेड़ काटने के आरोप में हुई थी FIR

नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) में निदेशक पद पर कार्यभार संभाल लिया है। हरे पेड़ कटने के मामले में निलंबित चल रहीं निदेशक प्रो. सीमा परोहा को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने दोबारा निदेशक पद का कार्यभार भी संभाल लिया है। प्रो. परोहा पर कैंपस में हरे पेड़ों की कटान का आरोप था। पढ़ें पूरी खबर…

10- कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमों के विरोध में प्रदर्शन: यूपी प्रभारी बोले- कानपुर में कानून व्यवस्था नहीं

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के राम मंदिर चढ़ावे को लेकर दिए गए बयान के विरोध और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगातार प्रदर्शन कानपुर में कर रहे थे, बीते दिनों सोशल मीडिया पर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ किए गए पोस्ट के बाद कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को कानपुर के फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *