अमरापुर-अरावली एक्सप्रेस आज 2 घंटे देरी से चलेगी:सीकर समेत कई स्टेशनों पर बदला समय, महाराष्ट्र में लैंडस्लाइड के कारण ट्रेन रीशेड्यूल




पूर्वी और उत्तरी राजस्थान को मुंबई से जोड़ने वाली अमरापुर-अरावली एक्सप्रेस आज (गुरुवार) रात करीब 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाकुरबारी–मंकी हिल स्टेशन के बीच हुए लैंडस्लाइड के कारण ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ है। सीकर 1 घंटे देरी से पहुंचेगी ट्रेन ट्रेन संख्या 14701 अमरापुर-अरावली एक्सप्रेस श्रीगंगानगर जंक्शन से अपने निर्धारित समय रात 11 बजे के बजाय रात 1 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन चूरू होते हुए रामगढ़ शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़, सीकर जंक्शन, पलसाना और रींगस सहित कई स्टेशनों पर रुकती है। रीशेड्यूलिंग के चलते इन स्टेशनों पर ट्रेन एक घंटे से अधिक की देरी से पहुंचने की संभावना है। रेलवे के अनुसार, सीकर जंक्शन पर ट्रेन अगले दिन (शुक्रवार) सुबह करीब 8 बजे के बाद पहुंचने का अनुमान है। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी संबंधित स्टेशनों के डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन का संभावित समय प्रदर्शित किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का Arrival-Departure Status जरूर जांच लें और निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले स्टेशन पहुंचें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *