![]()
श्योपुर शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और असामाजिक तत्वों के आतंक के विरोध में हिज्बे बुरहानी कमेटी सिया दाउदी बोहरा जमात और सर्व समाज ने मोर्चा खोल दिया है। समाज के लोगों ने गुरुवार को एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया और शहर की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। महिलाओं और छात्राओं से अभद्रता का आरोप समाज ने ज्ञापन में बताया कि बोहरा बाजार, नवीन बस स्टैंड और कोचिंग सेंटरों के पास सुबह से ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ये तत्व महिलाओं और छात्राओं का पीछा करते हैं और उन पर फब्तियां कसते हैं। विरोध करने पर ये लोग मारपीट और धौंस जमाने पर उतारू हो जाते हैं, जिससे पूरे शहर में डर का माहौल है। बस स्टैंड पर पिता-पुत्र पर डंडों से हमला ज्ञापन में 8 जुलाई की शाम नवीन बस स्टैंड पर हुई मारपीट की घटना का खास तौर पर जिक्र किया गया है। पीड़ित मोहम्मद सज्जाद हुसैन अपने बेटे मुर्तजा दाउदी के साथ इंदौर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे। तभी कृष्णा बस ऑफिस के पास बालापुरा निवासी मेहबूब, फेहजान, तालिब, मुजीब, अब्बास और अन्य लोगों ने डंडों व हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मुर्तजा के सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें 8 टांके लगे हैं। पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल बोहरा समाज का आरोप है कि घटना की तुरंत सूचना देने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने हमलावरों पर सिर्फ सामान्य मारपीट की धाराएं लगाई हैं। समाज ने मांग की है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (जानलेवा हमला) की गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं। इसके साथ ही कुछ दिन पहले प्रेमपुरा निवासी रामदयाल मीणा पर हुए हमले के आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। परमानेंट पुलिस चौकी की मांग सर्व समाज और बस यूनियन ने नवीन बस स्टैंड पर एक परमानेंट पुलिस चौकी बनाने की मांग दोहराई है। इसके अलावा बोहरा बाजार समेत मुख्य रास्तों पर पुलिस गश्त बढ़ाने और गुंडागर्दी करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है ताकि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा लौट सके।
Source link
श्योपुर में बढ़ते अपराधों पर बोहरा समाज आक्रोशित:नवीन बस स्टैंड पर चौकी बनाने, हमलावरों पर हत्या के प्रयास की धारा लगाने की मांग
