Headlines

जालंधर में पत्नी को हार्पिक पिलाया-हालत नाजुक:पति-सास अस्पताल से हुए गायब, एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप, पुलिस ने FIR दर्ज की




जालंधर के करतारपुर थाने में पति पर मां के साथ मिलकर पत्नी को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश का केस दर्द हुआ है। महिला का हालत गंभीर है और उसे जालंधर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। महिला की हालत को लेकर फोर्टिस ने मेडिकल बुलेटन जारी नहीं किया है। पीड़िता की पहचान करतारपुर निवासी नेहा पत्नी उमंग बस्सी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि महिला का मायका धूरी में है। उसके परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी पति और सास के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। दोनों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस टीमें छापामारी कर रही हैं। अभी महिला की हालत नाजुक है। महिला ने जज के सामने अपने लिखित बयान दिए हैं।
महिला की हालत खतरे से बाहर होने और वेंटिलेटर से उतरने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि फिर किसी महिला की जिंदगी इस तरह से खतरे में न आ सके। ये भी आरोप हैं कि महिला के पति के किसी दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध थे जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद रहता था। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने लिखकर दिया बयान
अस्पताल में भर्ती नेहा की नाजुक हालत को देखते हुए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने खुद अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। इस दौरान पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसने जज के सामने अपने लिखकर पूरी आपबीती बताई। नेहा ने आरोप लगाया कि उसके पति उमंग बस्सी के सतनाम कौर नाम की लड़की के साथ अवैध संबंध थे, जिसका उसे पता चल गया था। इसी बात को लेकर 19 अगस्त को पति और सास ने मिलकर उसे जबरन हार्पिक पिला दिया। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी पति-सास बच्ची को लेकर फरार
जज के सामने दर्ज हुए बयानों के आधार पर करतारपुर पुलिस ने आरोपी पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी के खिलाफ बीएनएस की धारा 123, 109 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के भाई अमरीश कुमार (निवासी धूरी) ने बताया कि उनकी बहन की शादी 7 साल पहले हुई थी और उसकी एक 6 साल की बेटी भी है। आरोप है कि घटना के 24 घंटे बाद उन्हें इस बात की जानकारी दी गई। अमरीश ने पुलिस पर ढील बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी पति शुक्रवार सुबह तक अस्पताल में ही घूम रहा था और बाद में अपनी मां व 6 साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया। पीड़िता के परिजन अब आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *