Headlines

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस जीता:पहले बैटिंग करेगा, सारांश जैन सदी के सबसे उम्रदराज डेब्यूटेंट, कुलदीप बाहर




भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए हैं। फिलहाल पहले दिन का पहला सेशन जारी है। स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन ने इस मुकाबले से टेस्ट डेब्यू किया। उन्हें रवींद्र जडेजा ने टेस्ट कैप सौंपी। सारांश 33 साल 145 दिन की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले इस सदी के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। इससे पहले समीर दिघे ने मार्च 2001 में 32 साल 161 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। सारांश को कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, काकामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *