![]()
यमुनानगर शहर में डीएवी गर्ल्स कॉलेज के पास रात को एक सफेद रंग की होंडा अमेज कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा टूटकर सीधे कार के ऊपर जा गिरा। खंभा गिरते ही कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में उसमें आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। कार में सिर्फ एक व्यक्ति था सवार कार चालक अजय ने बातया कि रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी सफेद रंग की होंडा अमेज कार से घर की ओर जा रहा था। वह कार में अकेला था। जैसे ही वह डीएवी गर्ल्स कॉलेज के पास पहुंचा, अचानक उसे चक्कर आ गए। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के कारण बिजली का खंभा टूटकर कार के ऊपर गिर गया। इसी दौरान कार से धुआं उठने लगा। अजय ने बताया कि कार के दरवाजे लॉक नहीं थे, इसलिए उसने बिना देरी किए कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार में आग भड़क उठी। हादसा देख आसपास जमा हुए लोग हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने के कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। वहीं इस हादसे में खंभे की तारे भी जल गई वहीं उसके ऊपर से गुजर रही इंटरनेट की लाइन भी टूट गई। सिटी थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि उन्हें इस बारे कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि रात को सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
यमुनानगर में धू-धू कर जली होंडा अमेज:चक्कर आने से बिगड़ा कार का संतुलन; खंभे से टकराई कार, टूटकर ऊपर गिरा
