![]()
बिलासपुर-पेंड्रारोड सेक्शन में शुक्रवार को चलाए गए किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 114 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। रेल प्रशासन ने इन यात्रियों से 79,510 रुपए का जुर्माना वसूला। यह अभियान बिलासपुर-पेंड्रारोड-बिलासपुर सेक्शन की 13 विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया, जिसमें कुल 130 प्रकरण दर्ज किए गए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करना और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाना था। इसमें मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ स्टाफ शामिल थे। बिना बुकिंग लगेज पर 1200 जुर्माना इस दौरान सेक्शन से गुजरने वाली 13 गाड़ियों में टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट के 114 मामले में 75,845 रुपए, अनियमित टिकट के 04 मामले से 2465 रुपए और बिना बुक किए गए लगेज के 12 मामलों में यात्रियों से 1200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। रेलवे की अपील रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेल यात्रा के लिए उचित टिकट और रेल परिसर में प्रवेश करने के पहले प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में जाने के लिये फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें।
Source link
बिलासपुर-पेंड्रारोड सेक्शन पर 114 बिना टिकट यात्री पकड़े गए:13 ट्रेनों में चेकिंग के दौरान 79,510 रुपए जुर्माना वसूला, बिना बुकिंग लगेज पर 1200 जुर्माना
