Headlines

गोरखपुर में सुसाइड की कोशिश:राप्ती में कूदे युवक को PAC ने बचाया, सुरक्षित निकाल कर पुलिस को सौंपा




गोरखपुर में रविवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या करने के इरादे से राप्ती नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही सेकंड में वह गहरे पानी में डूबने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पास में तैनात 26वीं वाहिनी PAC की बाढ़ राहत टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को सुरक्षित बचा लिया। घटना रामघाट के नौसढ़ इलाके की है। टीम की तेज़ी और सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई। दरअसल, मझौलिया थाना के रहने वाले 25 साल के लड्डू मांझी सुबह करीब 9 बजे रामघाट पहुंचा और बिना किसी को कुछ बताए सीधे नदी में कूद गया। तेज धारा और गहराई की वजह से वह जल्दी ही पानी में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही स्थिति गंभीर हो गई। मोटरबोट से तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन युवक को डूबते देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई और तुरंत पास में मौजूद PAC टीम को सूचना दी। हर किसी की नजरें नदी पर टिकी थीं और लोग युवक की जान को लेकर चिंतित थे। रामघाट पर पहले से बाढ़ राहत ड्यूटी पर तैनात 26वीं वाहिनी PAC का बी दल तुरंत हरकत में आया। दलनायक राणा प्रताप चौहान के नेतृत्व में जवानों ने मोटरबोट लेकर नदी में उतरकर युवक तक पहुंच बनाई। तेज बहाव और गहराई के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और कुछ ही मिनटों में युवक को पकड़कर बाहर निकाल लिया। समय रहते बचाई जान रेस्क्यू के बाद युवक को सुरक्षित किनारे लाकर प्राथमिक देखभाल दी गई। इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक पश्चिम चंपारण (बिहार) का रहने वाला है। वह काफी दिन से परेशान था। आज सुबह वह मानसिक तनाओ के चलते नदी में छलाँग लगाया दिया। फिलहाल, युवक की हालत पूरी तरह सामान्य है और वह सुरक्षित है। PAC के जवानों ने साहस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। दलनायक राणा प्रताप चौहान ने भी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि जवानों ने सही समय पर सही कदम उठाया, जिससे जान बचाई जा सकी। इस अभियान में हेड कांस्टेबल बलदेव प्रसाद, कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार, रवि गौतम, विकास जायसवाल और रवींद्र पासवान शामिल रहे। सभी जवानों के सामूहिक प्रयास से यह रेस्क्यू सफल हो सका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *