![]()
मुबारकपुर स्थित एनएच लुक प्लांट में रविवार दोपहर बॉयलर फटने से अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय प्लांट में करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। बॉयलर में जोरदार धमाका होते ही मजदूरों में अफरातफरी मच गई और सभी ने भागकर जान बचाई। हादसे में किसी भी मजदूर के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्लांट में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर के समय अचानक बॉयलर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के तुरंत बाद आग भड़क गई और देखते ही देखते प्लांट के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद मजदूर घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागे। मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। 40 मजदूर सुरक्षित बाहर निकाले गनीमत रही कि हादसे के दौरान प्लांट में मौजूद करीब 40 मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद प्रशासन और प्लांट प्रबंधन ने राहत की सांस ली। हालांकि, आग लगने के कारण प्लांट में रखा सामान और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बॉयलर फटने और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
Source link
मोहाली में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग:40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; धमाके के बाद प्लांट में मची अफरातफरी
